क्या प्याज खून को पतला करता है?HealthPlanet

Posted on Fri 16th Dec 2022 : 14:24

जानिए क्‍यों मना किया जाता है ज्‍यादा प्‍याज खाने से, ये हैं नुकसान

इसमें बहुत अधिक मात्रा में विटामिन K पाया जाता है। जिससे हमारे शरीर में coumadin ड्रग बहुत ज्यादा हो जाता है और यह खून पतला कर देता है।
नवरात्र के दौरान कुछ लोग प्‍याज खाना बिल्‍कुल बंद कर देते हैं। हालांकि इसके लिए कुछ धार्मिक और आस्‍था से जुड़े कारण हैं। पर आपको यह भी जानना चाहिए कि कई गुणों से भरपूर प्‍याज अगर ज्‍यादा खाई जाए तो वह सेहत के लिए भी नुकसानदायक साबित होती है। आइए हम आपको बताते हैं कि ज्‍यादा प्‍याज खाने से आपको किन परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।


ज्यादा प्याज खाने के नुकसान


किसी भी चीज़ को अधिक मात्रा में खाने से नुकसान होता है। प्याज को ज्यादा खाने के भी कई नुकसान हैं।

खून को पतला करना: हरे प्याज का बहुत अधिक सेवन नहीं करना चाहिए। इसमें बहुत अधिक मात्रा में विटामिन K पाया जाता है। जिससे हमारे शरीर में coumadin ड्रग बहुत ज्यादा हो जाता है और यह खून पतला कर देता है।

पेट के रोग होना: प्याज के रस में बहुत पानी होता है, इसे बहुत ज्यादा इस्तेमाल करने से खट्टी डकारें आती हैं और पेट खराब हो जाता है।

गैस बनना: प्याज में अधिक मात्रा में फ्रक्टोस होता है। जिससे कई लोगों को गैस बन जाती है। इसे ज्यादा खाने से उल्टी, दस्त, चक्कर आते हैं।

एलर्जी होना: जिन लोगों को प्याज से एलर्जी होती है उन्हें ज्यादा प्याज नहीं खानी चाहिए। इससे त्वचा पर redness (लालपन), गले में खराश और ब्लडप्रेशर कम आदि समस्यायें हो सकती हैं।

गर्भवती महिलाओं को नुकसान करता है प्याज: गर्भवती महिलाओं को ज्यादा प्याज नहीं खाना चाहिए इससे उनके सीने में जलन हो सकती है और खट्टी डकारें आती हैं।


सौंदर्य के लिए भी संभलकर करें प्‍याज का इस्‍तेमाल

रुप निखारने के लिए कुछ लोग चेहरे पर प्याज का रस लगाने की सलाह देते हैं। पर कई बार प्‍याज इतनी तीखी होती है कि इससे हल्की जलन हो सकती है। इसलिए पहले थोड़े हिस्से में लगाकर इसको टेस्ट कर लें।

प्याज का रस आँखों के लिए अच्छा होता है लेकिन इसे आँखों में डालने से जलन होती है। अगर आपको प्याज से एलर्जी होती है तो इसे इस्तेमाल न करें।

अगर आप प्याज का इस्तेमाल कर रहे हैं तो लिथियम (lithium) की दवा लेने से पहले डॉक्टर की सलाह लें।

गर्भवती महिलाओं को कम प्याज खाना चाहिए क्यूँकि ऐसे समय में यह जलन करता है।

इसे खाने से आपके मुँह में से गंध आती है। इसको दूर करने के लिए आप किसी माउथ फ्रेशनर का इस्तेमाल कर सकते हैं।

इसको बालों में लगाने से, सिर में से भी गंध आती है। इसको दूर करने के लिए किसी भी बेबी शैंपू से बालों को अच्छे से धोयें।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info